लेटेस्ट न्यूज़

24 साल पहले धनजंय सिंह को AK-47 से मारी गई थी गोली, इस पुराने केस में कोर्ट ने अभय सिंह को लेकर सुना दिया बड़ा फैसला

Dhananjay Singh Shootout Case: वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2002 के चर्चित टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है.पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के इस केस में 24 साल बाद फैसला आया है.

ADVERTISEMENT

Dhananjay and Abhay Singh
Dhananjay and Abhay Singh
social share
google news

Dhananjay Singh Shootout News: उत्तर प्रदेश के चर्चित टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में बुधवार को वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बागी विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है. साल 2002 में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के काफिले पर हुए जानलेवा हमले के इस मामले में 24 वर्षों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया.