UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे रहिए सावधान... मौसम विभाग ने 19-20 अप्रैल के लिए इन जिलों में जारी की लू की चेतावनी
UP Weather Update: यूपी मौसम अपडेट: वाराणसी, प्रयागराज और बांदा समेत कई जिलों में लू का अलर्ट. 45°C के पार पहुंचा पारा, जानें अगले 24 घंटे क्यों हैं सावधान रहने की जरूरत.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और सूरज की तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है. आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में पारा 45°C के पार पहुंच गया है, जिससे आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं.