लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर में आर्यन यादव की टपरी पर अखिलेश यादव ने पी थी चाय वहां पड़ा अब छापा, फिर हुआ हमला, बवाल हो गया!

ADVERTISEMENT

फतेहपुर में अखिलेश यादव की पसंदीदा चाय दुकान के संचालक आर्यन यादव और उनके परिवार पर दबंगों ने हमला किया. महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाय विक्रेता और उसका परिवार दबंगों के कहर का शिकार हो गया. यह वही मशहूर दुकान है जहां कुछ समय पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रुककर चाय पी थी. अब इस दुकान और इसके संचालक आर्यन यादव के परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है.