Sambhal Crime News: समधी के प्यार में दीवानी समधन ने अपने ही पति को दे डाली मौत, कैसे किया उसने ये सब
Sambhal Crime News: संभल के धनारी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से अवैध संबंधों की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. प्यार जब अंधा हो जाता है, तो वह अपनों के ही खून का प्यासा बन जाता है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल सात जन्मों की कसमें तोड़ीं, बल्कि अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी.