अपर्णा यादव ने सड़क पर जलाया अखिलेश यादव की तस्वीर वाला सपा का झंडा, फिर बोली उन्होंने ये कड़वी बात
महिला आरक्षण बिल गिरने पर अपर्णा यादव ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाकर विपक्ष को महिला विरोधी बताया.
ADVERTISEMENT
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के बाद यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है. इस मुद्दे पर सबसे तीखा पलटवार किया है बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने. रात के सन्नाटे में उन्होंने न केवल सड़क पर उतरकर विरोध जताया, बल्कि सीधे तौर पर अपने ही परिवार और विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.