लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के होटल में शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग पहले पी शराब, फिर बैग से हथौड़ा निकालकर कर दी हत्या और चीख-चींखकर ये सब कहने लगी

Agra Crime News: आगरा के होटल में प्रेमी की गला रेतकर हत्या. शादीशुदा प्रेमिका ने बैग में पहले से छुपाए हथौड़े और धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया. चौंकाने वाले पारिवारिक रिश्ते भी आए सामने.

ADVERTISEMENT

Agra Crime News
Agra Crime News
social share
google news

Agra Crime News: आगरा के इटौरा इलाके से एक सन्न कर देने वाली खबर सामने आई है. शहर के ताजपथ होटल के कमरा नंबर 204 में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान उसके बगल में एक महिला भी थी जिसके हाथ में हथौड़ा और धारदार हथियार थे. महिला जोर-जोर से चींख रही थी कि 'मैंने इसे मार डाला.' पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि महिला पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी. लेकिन होटल के कमरे में वह जिस युवक के साथ थी उसने हत्या की वो उसका कथित प्रेमी था.