UP Weather Update: यूपी में अगले 48 से 72 घंटे रहेंगे भारी... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया लू का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट! मौसम विभाग ने वाराणसी, प्रयागराज और बांदा समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. कब तक रहेगा असर?
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है. सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने अब राज्य के कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पारा 45°C के स्तर को छू चुका है और आने वाले दो-तीन दिनों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं.