'साहब, न्याय दिला दो वरना आत्मदाह कर लेंगे'... बागपत में किसान की दबंगों ने कब्जाई जमीन, पुलिस ने उठा लिया ट्रैक्टर!
बागपत के किसान विजेंद्र ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने और पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त करने के खिलाफ आत्मदाह की चेतावनी दी है. जानें क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक किसान की सिसकती हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले और पुलिस मित्र के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बागपत के बसी गांव के रहने वाले किसान विजेंद्र अपनी छह बीघा पैतृक जमीन को दबंगों से बचाने के लिए अब अपनी और अपने परिवार की जान की बाजी लगाने को तैयार हैं.