लापता शादान की तलाश करते हुए तालाब में उतरे गोताखोर सरताज की भी नहीं बची जान, एक हफ्ते में हुईं इतनी मौतें
Ghaziabad loni Dabar Talab: गाजियाबाद के लोनी स्थित डाबर तालाब में लापता युवक को ढूंढने उतरे गोताखोर की डूबकर मौत हो गई. एक सप्ताह में यह तीसरी जानलेवा घटना है. तालाब की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही से स्थानीय लोग दहशत में हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad loni Dabar Talab incident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी थाना अंकुर विहार स्थित डाबर तालाब में एक लापता युवक शादान का तलाश कर रहे गोताखोर सरताज की डूबकर मौत हो गई. सरताज की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. एक हफ्ते के भीतर इस तालाब में हुई यह तीसरी मौत है. ऐसे में अब लोग स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. फिलहाल इलाके में अब लोग इस तालाब के पास जाने से भी खौफ खाने लगे हैं.