बाराबंकी के एक ही स्कूल से निकलीं UP की 1st, 2nd और 3rd टॉपर... इन तीन बेटियों ने कैसे किया कमाल?
ADVERTISEMENT
UP Board Topper 2026: बाराबंकी के जैदपुर गांव की अंशिका वर्मा ने यूपी बोर्ड 10वीं में रैंक 1 हासिल की. अदिति और हरि वर्मा ने दूसरी और तीसरी रैंक पाकर रचा इतिहास. देखें इन मेधावियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.
UP Board Topper 2026: बाराबंकी जिले के एक छोटे से कस्बे जैदपुर के एक स्कूल ने यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में वो कर दिखाया है जो किसी करिश्मे से कम नहीं है. इस छोटे से गांव के 'मॉडर्न स्कूल' की तीन बेटियों ने उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है. यूपी तक के साथ खास बातचीत में इन मेधावियों और उनके किसान माता-पिता ने अपनी सफलता के राज साझा किए.