आकाश ही नहीं, बहन दीपिका भी रहेंगी दूर'... मायावती ने BSP संगठन और परिवार को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब केवल ईशान को मौका
ADVERTISEMENT
बसपा प्रमुख मायावती ने भाई आनंद कुमार की बेटी दीपिका आनंद को भी पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने का फैसला किया है. अब केवल ईशान आनंद को शर्त के साथ मौका मिलेगा.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के परिवार और पार्टी में रिश्तेदारों की भूमिका को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है. कुछ समय पहले तक आनंद कुमार की बेटी दीपिका आनंद को संगठन में राजनीतिक जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब मायावती ने उन्हें भी पार्टी की तमाम जिम्मेदारियों से पूरी तरह दूर रखने का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट जारी कर बसपा प्रमुख ने इस कड़े फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट की है.

