UPTak Baithak Logo

नौकरी की तलाश में होमगार्ड बनने पहुंचे BTech पास शिवम यादव, दौड़ के दौरान अचानक गिरे और चली गई जान

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली के एक होनहार युवक की मौत हो गई. कंप्यूटर साइंस से BTech कर चुके शिवम यादव रोजगार की तलाश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे थे

ADVERTISEMENT

Shivam Yadav Death News
Shivam Yadav Death News
social share
Google CTA

Shivam Yadav Death News: मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली के एक होनहार युवक की मौत हो गई. कंप्यूटर साइंस से BTech कर चुके शिवम यादव रोजगार की तलाश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे थे. भर्ती प्रक्रिया के बाकी चरण पूरे करने के बाद जब वह दौड़ में शामिल हुए तो अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. शव को देखकर पिता विनोद यादव की तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. तीन साल पहले ही शिवम की शादी हुई थी और उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी भी है.