UPTak Baithak Logo

जियाउल हक मर्डर केस: CBI कोर्ट से राजा भैया को क्लीन चिट, 2 मार्च 2013 को बलीपुर गांव में क्या हुआ था?

कुंडा के चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट ने राजा भैया के खिलाफ फाइनल रिपोर्ट स्वीकार कर ली है. जानिए 2 मार्च 2013 को बलीपुर में क्या हुआ था.

ADVERTISEMENT

Zia Ul Haq Murder Case Update
Zia Ul Haq Murder Case Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में साल 2013 में हुए बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. मामले में तत्कालीन कुंडा विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की भूमिका को लेकर लंबे समय तक जांच और कानूनी प्रक्रिया चली. अब सीबीआई (CBI) कोर्ट ने इस मामले में दाखिल फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए आगे की कार्रवाई की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस फैसले के साथ ही राजा भैया के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया पर फिलहाल विराम लग गया है.