'टीटी ने मेरे कपड़े उतारे...' चलती ट्रेन के AC कोच में लड़की ने खुद फाड़े कपड़े! क्यों किया उसने ये ड्रामा?
चलती ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की टिकट मांगने पर ट्रेन के चेकिंग स्टाफ से बहस करती नजर आती है और बाद में अपने कपड़े फाड़ लेती है.
ADVERTISEMENT

Without Train Ticket Viral Video News
Without Train Ticket Viral Video News: चलती ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की टिकट मांगने पर ट्रेन के चेकिंग स्टाफ से बहस करती नजर आती है और बाद में अपने कपड़े फाड़ लेती है. आरोप है कि उसने टीटी को फंसाने के लिए यह ड्रामा किया. सामने की सीट पर बैठे एक यात्री ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली. ट्रेन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर लड़की को RPF की लड़की टीम की मौजूदगी में उतारा गया. बाद में उसने जुर्माने के साथ टिकट बनवाया और फिर वो वहां से चली गई.

