लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद का डाबर तालाब बना 'मौत का कुंड'... लापता युवक को ढूंढने उतरा गोताखोर भी डूबा, 7 दिन में हुईं 3 मौतें

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: डाबर तालाब मौत का जाल बन गया है. शादान की तलाश में उतरे दिल्ली के गोताखोर सरताज की भी डूबने से मौत. विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लगाए लापरवाही के आरोप.

social share
google news

गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 'डाबर तालाब' अब इलाके के लिए 'मौत का कुंड' बन चुका है. नोएडा में हुए चर्चित युवराज हत्याकांड की यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि लोनी में एक हफ्ते के भीतर तीन मौतों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि एक लापता युवक की तलाश में उतरा पेशेवर गोताखोर भी खुद को नहीं बचा सका और उसी तालाब की गहराई में समा गया.