लेटेस्ट न्यूज़

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर तांडव, 'गोली मारो' की धमकी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हुमायूं गांव

ADVERTISEMENT

मेरठ के हुमायूपुर गांव में पुरानी रंजिश पर हुई हिंसक फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

social share
google news

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हुमायूं गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में दर्जन भर हमलावरों ने लाठी-डंडों और हथियारों के साथ धावा बोल दिया. पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में हमलावरों ने न केवल घर में बवाल काटा बल्कि तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.