लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: स्मैक तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अमेठी में 65 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Amethi Crime News: अमेठी में "नशा मुक्त अमेठी" अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस ने 65 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 स्मैक तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अमेठी में 65 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
स्मैक तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अमेठी में 65 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
social share
google news

Amethi Crime News: जिले में चलाए जा रहे "नशा मुक्त अमेठी" अभियान के तहत मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.