Raebareli News : 6 माह की शादी और दर्दनाक अंत! रायबरेली में फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Raebareli Crime News: रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में 28 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

6 माह की शादी और दर्दनाक अंत! रायबरेली में फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Raebareli Crime News: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहाईबाग गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. महज 6 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. मृतका की पहचान शिवानी (28 वर्ष) पत्नी अरुण कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.