Sitapur News: सीतापुर में एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में लगी आग, धमाके के बाद मचा हड़कंप
Sitapur Axis Bank Fire News: सीतापुर के आंख अस्पताल रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा के सर्वर रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. धमाके जैसी आवाज के बाद धुआं फैलने पर बैंक को खाली कराया गया. सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

सीतापुर में एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में लगी आग, धमाके के बाद मचा हड़कंप
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में गुरुवार को सर्वर रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आंख अस्पताल रोड स्थित बैंक शाखा की है. आग लगने की सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के मद्देनजर बैंक परिसर को तत्काल खाली कराया गया.