लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति ने 10वीं बोर्ड में हासिल की टॉप-6 रैंक, इनके मार्क्स हैरान कर देंगे

सूर्यदीप प्रजापति ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.83% अंक लेकर जिले में टॉप किया. उन्होंने गणित में पूर्ण अंक हासिल किए और आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं. सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल और परिवार को दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 581 अंक हासिल कर 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने छठवी रैंक हासिल करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने मार्चों से चला आ रहा टॉपर्स न मिलने का रिकॉर्ड तोड़ा है. सूर्यदीप ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं, साथ ही हिंदी और संस्कृत में 95, अंग्रेजी में 96, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक लिए हैं.