अमेठी में कल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा,8 केंद्रों पर 15400 अभ्यर्थी CCTV की निगरानी में देंगे एग्जाम
Amethi Recruitment Update: अमेठी में कल से शुरू हो रही तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट है. 8 केंद्रों पर 15,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi Recruitment Update: अमेठी जिले में कल से शुरू होकर तीन दिनों तक चलने वाले होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 15400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 2600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. एसपी द्वारा लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया जा रहा है.