UP Board 10th 12th Result Topper: यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस जिले ने दिए भर-भरकर टॉपर्स, पूरी लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे
UP Board 10th 12th Result Topper: यूपी बोर्ड 2026 के परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र पास हुए. शिखा वर्मा, कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी है.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2026
UP Board 10th 12th Result Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार के नतीजों ने न केवल प्रदेश के शैक्षणिक स्तर को दर्शाया है बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि बेटियों ने एक बार फिर शिक्षा के मैदान में अपना परचम लहराया है. आपको बता दें कि इस बार दसवीं में 90.42% और 12वीं 80.38% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं दसवीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ किया टॉप किया है.