कागजों में 2012 में 'मरे' बुजुर्ग ने ओढ़ लिया कफन, अधिकारियों के सामने दी जिंदा होने की दलील... बस्ती में मचा हड़कंप
बस्ती जिले में इशाक अली नामक बुजुर्ग को राजस्व विभाग ने 2012 में मृत घोषित कर दिया. खुद को जिंदा साबित करने के लिए वे कफन पहनकर डीएम ऑफिस पहुंचे.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है. यहां एक शख्स कागजों में तो 14 साल पहले 'मर' चुका है, लेकिन असल जिंदगी में वह आज भी जिंदा है और खुद को जीवित साबित करने के लिए कफन पहनकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है.