मथुरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार
Mathura News: मथुरा पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में चोरी के जेवर बरामद हुए हैं.ये गिरोह सवारी बनकर टप्पेबाजी करते थे.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News: मथुरा के चौमुहां थाना जैत पुलिस को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने हाईवे किनारे घेराबंदी कर अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के जेवर, करीब 65 हजार रुपये नकद और पीड़ित का पहचान पत्र बरामद हुआ है.