लेटेस्ट न्यूज़

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर? मेरठ में डॉ. रोशन जैकब का बड़ा एक्शन, पकड़ी गई केमिकल वाली फैक्ट्री

मेरठ के नगला कुम्भा में खाद्य विभाग ने 28 कुंतल नकली पनीर बरामद किया है. केमिकल और पाम ऑयल से बने इस पनीर की सप्लाई दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में की जा रही थी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ में सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगला कुम्भा गाँव में चल रही एक ऐसी 'जहरीली' फैक्ट्री पकड़ी है, जहां दूध से नहीं बल्कि खतरनाक केमिकल्स और पाउडर से पनीर तैयार किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान टीम ने 28 कुंतल (2800 किलो) नकली पनीर बरामद किया है, जिसे बाजार में खपाने की तैयारी थी.