प्रयागराज के करछना में बड़ा हादसा, चेन पुलिंग के बाद ट्रैक पर खड़े यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने रौंदा, 5 की मौत
Prayagraj Rail Accident: प्रयागराज के करछना में पचदेवरा गांव के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से फिरोजाबाद के एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोगों की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Rail Accident
Prayagraj Rail Accident Today: प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां बुधवार शाम रेल की पटरियों पर खड़े पांच यात्री मौत के मुंह में समा गए. यह भीषण हादसा करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुआ. इस दर्दनाक घटना में फिरोजाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई है.