मिलिए शिक्षा विभाग में तैनात करोड़पति चपरासी इल्हाम शम्सी से... इसने जी हुजूरी कर अपने कांड से पीलीभीत प्रशासन को हिला डाला
Pilibhit News: पीलीभीत के शिक्षा विभाग में तैनात चपरासी इल्हाम शम्सी ने 3 शादियां की थीं. अब उसका ऐसा कांड सामने आया है, जिसने पूरे पीलीभीत प्रशासन को हिला कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

Pilibhit News: पीलीभीत मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बीसलपुर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में इल्हाम उर्र रहमान शम्सी नाम का युवक चपरासी के पद पर तैनात था. साल 2014 में नियम के खिलाफ और उस समय के DIOS (जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी) की मदद से वह पीलीभीत मुख्यालय में तैनात हो गया. इसके बाद उसने बाबूगिरी शुरू कर दी. इल्हाम दिमाग का तेज था. मगर चेहरे से वह काफी सीधा सादा था. 24 घंटे मेहनत करता और अधिकारियों की जी हुजूरी भी करता. ऐसे में वह जल्द ही अधिकारियों का करीबी और राइट हैंड बन गया. जो भी अधिकारी आया, वह उसका सगा बनता गया. यहां तक की विभाग में ही उसका ऑफिस DIOS ने अपने ऑफिस के सामने खुलवा दिया. मगर उस समय तक किसी को अंदाजा नहीं था कि सीधा साधा दिखने वाला ये इल्हाम सिस्टम को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है और करोड़ों रुपये बना रहा है. अब इसका जो कांड खुला है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है.