लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग के बाद सामने आई तबाही की तस्वीरें, 2 मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग में करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. सिलेंडर धमाकों से फैली इस आग ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

social share
google news

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग के बाद जब लपटें शांत हुईं और धुआं छंटा, तो सुबह का मंजर बेहद दर्दनाक नजर आया. जहां कभी सैकड़ों परिवारों का बसेरा था, वहां अब सिर्फ राख और तबाही के निशान बचे थे. जिन झोपड़ियों में लोगों की पूरी जिंदगी बसी थी, वे पलभर में जलकर खत्म हो गईं और अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. इस हादसे ने न केवल लोगों की मेहनत की कमाई को खत्म कर दिया, बल्कि कई परिवारों की खुशियां भी छीन लीं. प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.