लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Electricity Scam: कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने खोला मोर्चा, बिजली विभाग के SDO पर लगा अवैध वसूली का आरोप

Sitapur latest news: यूपी के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने हरगांव के एसडीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एमडी मध्यांचल को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Sitapur latest news: उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है. उन्होंने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर हरगांव क्षेत्र में 33/11 केवी काजी कमालपुर पावर हाउस डिवीजन हरगांव के एसडीओ अब्दुल अजीज के खिलाफ पत्र लिखकर अवैध वसूली के मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.