UPTak Baithak Logo

सीनियर IPS राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के फुलटाइम डीजीपी, यूपी पुलिस को मिला नया मुखिया

Uttar Pradesh New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस को आखिरकार चार साल बाद पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक मिल गया है. सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया फुलटाइम DGP नियुक्त किया है.

ADVERTISEMENT

New DGP Of UP IPS Rajiv Krishna
IPS Rajiv Krishna (File Photo)
social share
google news

IPS Rajiv Krishna News: उत्तर प्रदेश पुलिस को आखिरकार चार साल बाद पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक मिल गया है. सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया फुलटाइम DGP नियुक्त किया है. मई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब यूपी पुलिस की कमान किसी स्थायी डीजीपी को सौंपी गई है. इससे पहले लंबे समय से राज्य में कार्यवाहक डीजीपी की व्यवस्था चल रही थी, जिससे पुलिस प्रशासन में अस्थिरता बनी हुई थी.