मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण… सपा ने लोकसभा में उठाई मांग तो अखिलेश और अमित शाह में हो गई जबरदस्त बहस
Women Reservation Bill 2026 Updates: लोकसभा में सपा चीफ अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. ये बहस मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण और जाति जनगणना को लेकर हुई.
ADVERTISEMENT

UP News
Women Reservation Bill 2026: लोकसभा में परिसीमन बिल को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. सपा की तरफ से इस बिल का विरोध किया गया. साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बात हुई. सपा की तरफ से मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की गई. इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बहस देखने को मिली. दोनों नेताओं के बीच धर्म के आधार पर आरक्षण को लेकर बहस हुई. लोकसभा में सपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग रखी, जिसका सख्त जवाब अमित शाह ने दिया.