लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही रामवीर सिंह ने अपनी मौत की रची थी सजिश और कर दी बेगुनाह भिखारी की हत्या, फिर खुली उसकी क्राइम कुंडली

Hathras Crime News: हाथरस में एक बर्खास्त सिपाही ने खुद को मृत घोषित करने के लिए बॉलीवुड स्टाइल में खौफनाक साजिश रची. आरोपी रामवीर ने अपनी मौत का नाटक रचने के लिए एक बेगुनाह भिखारी की हत्या कर शव को जला दिया.

ADVERTISEMENT

Hathras Crime News
Hathras Crime News
social share
google news

Hathras Crime News: अपराध की दुनिया में हमने कई शातिर दिमाग देखे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के हाथरस से जो कहानी सामने आई है उसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं.यह कहानी किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म जैसी है.यहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए मौत का नाटक रचा. लेकिन इस नाटक को अंजाम देने के लिए उसने एक बेगुनाह भिखारी की हत्या कर दी.