Saharanpur Crime: नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Saharanpur Crime News: सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अभियुक्त आमिर पुत्र इंतजार, निवासी ग्राम बोन्दकी, ने उसकी पुत्री का रास्ता रोककर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.