लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Amethi Accident News: अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi Accident News: अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आए जहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर के बाद एक साइकिल सवार बुजुर्ग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.हादसे में पिकअप सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए.घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति में दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.