लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड... आसमान में छाया काला धुआं, गरीबों के आशियाने जलकर राख
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गाजियाबाद में आग ने भारी तबाही मचाई है. लखनऊ में 2 बच्चों की मौत और 200 झुग्गियां जलने के बाद, अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है.
उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों, लखनऊ और गाजियाबाद से आगजनी की बेहद दर्दनाक खबरें सामने आई हैं. राजधानी लखनऊ के विकास नगर में 15 अप्रैल की शाम लगी भीषण आग की तपिश अभी कम भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन 16 अप्रैल को गाजियाबाद के इंदिरापुरम और कनावनी इलाकों में भी विकराल आग ने कोहराम मचा दिया.