लेटेस्ट न्यूज़

बिस्तर पर सांप की केंचुली और सिंदूर छोड़ गायब हुई लड़की खुद सामने आई और उसने जो बताया वो जान हिल जाएंगे!

Snake skin mystery: औरैया में एक लड़की के कमरे से रहस्यमयी ढंग से गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिस्तर पर छोड़ी गई सांप की केंचुली, सिंदूर और चूड़ियों ने इलाके में इच्छाधारी नागिन की अफवाह फैला दी जिससे पुलिस भी हैरान रह गई. हालांकि जब सच्चाई सामने आई तो यह एक सोची समझी फिल्मी लव स्टोरी निकली.

ADVERTISEMENT

Auraiya News
Auraiya News
social share
google news

Snake skin mystery: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हकीकत को किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा बना दिया. 10 फरवरी की सुबह जब परिजनों ने अपनी 20 साल बेटी के कमरे का दरवाजा खोला तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई बिस्तर पर लड़की गायब थी. लेकिन वहां सांप की केंचुली, लाल चूड़ियां और सिंदूर पड़े हुए थे. जैसे ही यह खबर फैली पूरे इलाके में सनसनी मच गई. देखते ही देखते अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. किसी ने कहा कि लड़की मंदिर गई थी. तो किसी ने उसे इच्छाधारी नागिन कहना शुरू कर दिया. अंधविश्वास का आलम यह था कि लोग तरह-तरह की तंत्र-मंत्र की कहानियां गढ़ने लगे. घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी.