लेटेस्ट न्यूज़

UGC विवाद पर ये कैसी लाइन ले गए चंद्रशेखर आजाद और किसे कर दिया चैलेंज? जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad Delhi Protest: यूजीसी के नए नियमों पर दिल्ली में चंद्रशेखर आजाद की दहाड़! सभी पार्टियों के अध्यक्षों को दी डिबेट की चुनौती. जानिए क्या है यूजीसी रेगुलेशन 2026 विवाद और सुप्रीम कोर्ट का स्टे.

social share
Google CTA

भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 11 फरवरी 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशंस के समर्थन में एक बड़ा प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को खुले मंच पर डिबेट की चुनौती दी. चंद्रशेखर आजाद ने उन सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को डिबेट के लिए ललकारा जिनका लोकसभा में प्रतिनिधित्व है. उन्होंने कहा कि वे मुसलमानों, ईसाइयों, सिखों, दलितों, पिछड़ों और किसानों के हक पर बात करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वे जमीन से आए नेता हैं, किसी बड़े नेता के "बेटे-पोते" नहीं हैं.