संभल में 50 करोड़ की जमीन वापस आर्य समाज को मिली, यहां अब इन 10 लोगों के मकान और मजार पर चलेगा बुलडोजर!
उत्तर प्रदेश के संभल में करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की पांच बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई की तरफ बढ़ गया है. शेर खां सराय इलाके में स्थित गाटा संख्या 103, 106 और 107 की कुल 3,350 वर्ग मीटर जमीन को SDM कोर्ट ने दोबारा ‘आर्य समाज मंदिर’ और ग्राम समाज के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है.
ADVERTISEMENT

Sambhal Land Dispute News
Sambhal Land Dispute News: उत्तर प्रदेश के संभल में करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की पांच बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई की तरफ बढ़ गया है. शेर खां सराय इलाके में स्थित गाटा संख्या 103, 106 और 107 की कुल 3,350 वर्ग मीटर जमीन को SDM कोर्ट ने दोबारा ‘आर्य समाज मंदिर’ और ग्राम समाज के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है. आदेश के बाद राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज 11 नाम निरस्त कर दिए गए हैं. प्रशासन की पैमाइश में इस जमीन पर 10 पक्के मकान और एक मजार भी मिली है. अब कब्जाधारियों को जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है और ऐसा नहीं करने पर बुलडोजर कार्रवाई की बात कही गई है.

