UPTak Baithak Logo

21 दिन में 330 बार कॉल... करोड़पति ससुर की बहू ने नौकर संग मिलकर रचा था पूरा प्लॉन, दोनों के बीच हुई थी ये बड़ी डील!

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कहानी की कई परतें खुल रही हैं. पुलिस की जांच में हत्या से पहले के 21 दिनों की कॉल डिटेल अहम कड़ी बनकर सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Daughter-in-law Shalu
Daughter-in-law Shalu
social share
Google CTA

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कहानी की कई परतें खुल रही हैं. पुलिस की जांच में हत्या से पहले के 21 दिनों की कॉल डिटेल अहम कड़ी बनकर सामने आई है. इस अवधि में विनीत की बहू शालू ने पुराने नौकर विशाल गौतम से करीब 30 बार, जबकि उसके पति सुब्रत ने करीब 300 बार फोन पर बातचीत की. यानी दोनों की विशाल से करीब 330 बार बातचीत सामने आई है. पुलिस अब इन कॉल्स के समय और पैटर्न की जांच कर रही है. दूसरी ओर सुब्रत का कहना है कि विशाल परिवार के छोटे-मोटे काम करता था, इसलिए उससे फोन पर बातचीत होती थी. इसी बीच पुलिस की जांच में कथित 6 लाख रुपये की सुपारी और घर की डुप्लीकेट चाबी का एंगल भी सामने आया है.