UPTak Baithak Logo

UP पुलिस भर्ती में जुड़वा भाइयों ने फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए रची बड़ी साजिश, ऐसे खुला दोनों का ये राज

ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment: कानपुर में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दौरान जुड़वा भाइयों के फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश पकड़ी गई है. कम हाइट वाले अभ्यर्थी भाई ने अपनी जगह लंबे भाई को फिजिकल टेस्ट देने के लिए भेज दिया था.

social share
Google CTA

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आगरा के रहने वाले दो जुड़वा भाइयों ने पुलिस भर्ती बोर्ड को धोखा देने की बड़ी साजिश रची थी. लिखित परीक्षा पास करने वाले छोटे भाई की हाइट कम निकली, तो उसने दोबारा जांच के लिए अपने लंबे जुड़वा बड़े भाई को भेज दिया. हालांकि, अधिकारियों की सतर्कता और बायोमेट्रिक जांच ने उनके इस खेल का पर्दाफाश कर दिया और अब दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है.