दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में भरभराकर गिरी लड़कों की पीजी, चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया वीडियो
ADVERTISEMENT
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई. इस इमारत में 'हॉस्टल डेज' नाम से एक लड़कों का पीजी (PG) चलता था, जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र रहते थे.
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई. इस इमारत में 'हॉस्टल डेज' नाम से एक लड़कों का पीजी (PG) चलता था, जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र रहते थे. इस भयानक हादसे में कई छात्रों और वहां काम कर रहे 7-8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, कैट एंबुलेंस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं. इस हादसे को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दुख जताया है.

