UPTak Baithak Logo

मुरादाबाद के सर्किट हाउस परिसर में गाड़ी के पीछे पढ़ी नमाज, अब सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ हुई FIR

ADVERTISEMENT

Haji Mohammad Usman FIR: मुरादाबाद सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. कार्रवाई को लेकर सपा नेताओं ने भेदभाव का आरोप लगाया है.

social share
Google CTA

Haji Mohammad Usman FIR: मुरादाबाद के सरकारी सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में बवाल मच गया है. समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान का अपनी गाड़ी के पीछे एकांत में नमाज अदा करते हुए एक वीडियो सामने आया था. इसके बाद लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस कार्रवाई के बाद सपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भेदभावपूर्ण और इबादत के अधिकार के खिलाफ बताया है, जिससे सोशल मीडिया पर एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है.