बस्ती के दारोगा सूर्य प्रकाश सिंह की मौत के पीछे का सच आया सामने, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
ADVERTISEMENT
Basti Honey Trap Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती में इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कथित हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने इंस्पेक्टर को जाल में फंसाकर प्राइवेट वीडियो बनाया था, जिसके जरिए वो लगातार ब्लैकमेल कर रही थी.
Basti Honey Trap Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस विभाग को झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर आत्महत्या की थी. पुलिस ने दावा किया है कि इस आत्महत्या के पीछे एक बड़े 'हनी ट्रैप' गिरोह का हाथ है, जो लंबे समय से रसूखदार लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था. पुलिस ने इस गिरोह की मास्टरमाइंड महिला, उसके पिता और एक वकील को गिरफ्तार कर लिया है.

