UPTak Baithak Logo

मेरठ में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, स्कूल के वॉशरूम में मिला था बेसुध

Meerut News: मेरठ के मवाना में कक्षा 7 के 13 वर्षीय छात्र कुनाल शर्मा की स्कूल में अचानक मौत हो गई. छुट्टी के बाद छात्र वॉशरूम में बेसुध मिला.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ के मवाना में 13 साल के छात्र की अचानक मौत से परिवार में मातम है. रोज की तरह सोमवार को कुनाल शर्मा स्कूल गया था. छुट्टी के बाद दूसरे बच्चे ई-रिक्शा से घर लौटने लगे, लेकिन कुनाल बाहर नहीं आया. करीब 15 मिनट इंतजार के बाद ई-रिक्शा चालक उसे तलाशने स्कूल के अंदर पहुंचा. तलाश के दौरान कुनाल स्कूल के वॉशरूम में बेसुध हालत में मिला. इसके बाद स्कूल के शिक्षक और परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी में हृदय गति रुकने की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.