लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के लैंबॉर्गिनी से एक्सिडेंट वाले केस में ड्राइवर मोहन के नए दावों को जान लीजिए

ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini Case Update: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में बड़ा ट्विस्ट! ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में सरेंडर से पहले दावा किया कि शुभम मिश्रा नहीं, वह गाड़ी चला रहा था. जानिए क्या है उस रात की पूरी कहानी और वायरल वीडियो का सच.

social share
Google CTA

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में एक बड़ा मोड़ आया है. अब तक पुलिस यह कह रही थी कि गाड़ी तंबाकू व्यापारी के.के. मिश्रा के बेटे शुभम मिश्रा चला रहे थे, लेकिन अब ड्राइवर मोहन ने सामने आकर दावा किया है कि दुर्घटना के समय स्टीयरिंग उसके हाथ में थी. मोहन ने दावा किया कि वह खुद गाड़ी चला रहा था और शुभम मिश्रा बगल की सीट पर बैठे थे. मोहन के अनुसार, गाड़ी मोड़ते समय अचानक शुभम मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई. उनके हाथ-पैर कांपने लगे और वह मोहन के ऊपर गिर गए, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई.