लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के आरोप किसने लगा दिए? शंकराचार्य बोले- विरोधी नीचता की हद पर उतर आए

Shankaracharya vs Rambhadracharya: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो कोर्ट में गंभीर आरोप. रामभद्राचार्य के शिष्य की शिकायत पर शंकराचार्य ने इसे बताया सरकार और विरोधियों की साजिश.

ADVERTISEMENT

social share
google news

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन पर लगे आरोप बेहद गंभीर और विवादित हैं. जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य पर शिविर और गुरुकुल की आड़ में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण, बाल उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. मामला अब प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट तक पहुंच गया है.