कानपुर में लैंबॉर्गिनी से 6 को रौंदने वाले केस में अरबपति बिजनेसमैन के बेटे शिवम मिश्रा को पुलिस ने यूं किया अरेस्ट
Shivam Mishra arrested: कानपुर का चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब बचाव पक्ष की ड्राइवर थ्योरी को कोर्ट और पुलिस दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया.
ADVERTISEMENT

Shivam mishra arrested
Kanpur lamborghini case updates: कानपुर में रविवार को दोपहर 3 बजे लैंबॉर्गिनी कार से 6 लोगों को रौंदने वाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका था. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और करोड़पति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया है. शिवम मिश्रा को पुलिस कार्रवाई में सहयोग ना करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले आरोपी पक्ष ने मोहन नाम के एक शख्स को ड्राइवर बताकर सरेंडर कराने की कोशिश की थी. लेकिन कोर्ट ने मोहन की याचिका खारिज कर दी थी. ऐसे में अब शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है.