लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल में रात के समय क्यों नहीं जलती लाइट? इसके पीछे है खास वजह

दिन में सफेद संगमरमर से चमकने वाला ताजमहल रात में अंधेरे में क्यों रहता है? इसके पीछे कोई पुरानी परंपरा या ऐतिहासिक वजह नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक कारण है. रात में रोशनी करने से यहां आने वाले कीड़े संगमरमर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Taj Mahal, Taj Mahal kalash, Taj Mahal trishul, Taj Mahal dome,
ताजमहल के गुंबद का सच (Photo: PTI)
social share
Google CTA

दिन में सफेद संगमरमर से चमकता ताजमहल रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है. यहां आम इमारतों या ऐतिहासिक स्मारकों की तरह रात में रोशनी नहीं की जाती. कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ताजमहल में रात के समय लाइट क्यों नहीं जलाई जाती? क्या इसके पीछे कोई पुरानी परंपरा या ऐतिहासिक वजह है?

दरअसल, ताजमहल को रात में अंधेरे में रखने के पीछे कोई ऐतिहासिक कारण नहीं है. इसके पीछे वैज्ञानिक वजह है. ताजमहल की खूबसूरती और उसके संगमरमर को नुकसान से बचाने के लिए रात में तेज रोशनी करने से परहेज किया जाता है.

ताजमहल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. इसे सफेद और पारदर्शी चमक वाले संगमरमर से बनाया गया है. इसकी दीवारों पर जैस्पर, जेड, फ़िरोज़ा, लैपिस लाजुली, नीलम और कार्नेलियन जैसे कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों की जड़ाई की गई है. पुराने दौर की निर्माण कला का शानदार नमूना है. इसकी बनावट और खूबसूरती को लंबे समय तक सुरक्षित रखना जरूरी है.

रात में लाइट जलाने से ताजमहल को क्या नुकसान होता है?

ताजमहल में रात के समय तेज रोशनी करने से कीड़े और पतंगे आकर्षित होते हैं. यमुना नदी और उसके आसपास बड़ी संख्या में ऐसे कीड़े पाए जाते हैं. रोशनी की ओर खिंचे ये कीड़े ताजमहल की दीवारों और संगमरमर पर बैठ जाते हैं. इसके बाद उनकी गंदगी से संगमरमर पर दाग पड़ने लगते हैं.

ये दाग सामान्य गंदगी जैसे नहीं होते. कीड़ों की वजह से संगमरमर की सतह पर हरे और काले रंग के निशान बन सकते हैं. इससे ताजमहल का सफेद रंग प्रभावित होता है और उसकी चमक फीकी पड़ने लगती है.

ताजमहल के संगमरमर पर पड़ने वाले इन निशानों को साफ करना भी आसान नहीं होता. यही वजह है कि यहां रात में तेज लाइट लगाने से बचा जाता है, ताकि कीड़ों की संख्या और उनसे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

2015 में लाइटिंग को लेकर सामने आई थी समस्या

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की साइंस ब्रांच ने ताजमहल में रात के समय लाइट जलाने पर रोक लगाने का फैसला किया था.

रिपोर्ट के अनुसार, उस समय ताजमहल परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट की वजह से बड़ी संख्या में कीड़े और पतंगे आकर्षित हो रहे थे. ये कीड़े ताजमहल की दीवारों पर बैठते थे और उनके कारण संगमरमर पर हरे-काले रंग के निशान बनने लगे थे.

जांच में बात सामने आई कि कीड़ों की वजह से ताजमहल के सफेद संगमरमर की सतह प्रभावित हो रही है. इन दागों को हटाना मुश्किल था. इसके बाद एएसआई के अधिकारियों ने ताजमहल को नुकसान से बचाने के लिए रात में लाइटिंग पर पाबंदी लगा दी.

ये भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगा नया शहर, एक ही जगह मिलेंगी नौकरी, कारोबार और रहने की सुविधाएं