लेटेस्ट न्यूज़

आधार से लेकर आंखों की पहचान तक, अखिलेश यादव ने चुनाव सुधार को लेकर कर दीं 3 बड़ी मांग

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर तीन अहम मांगें रखी हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर तीन अहम मांगें रखी हैं. उन्होंने वोटिंग को आधार कार्ड से जोड़ने, मतदाताओं के लिए कागज या प्लास्टिक की जगह मेटल कार्ड बनाने और मतदान के दौरान बायोमेट्रिक पहचान लागू करने की बात कही है. अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी ये मांगें सामने रखीं. उनका कहना है कि इन बदलावों से चुनाव में फर्जी वोटिंग पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है.

आधार से लिंक हो वोटिंग

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि आधार कार्ड को मतदान से जोड़ा जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने मतदाता पहचान पत्र को कागज या प्लास्टिक के बजाय मेटल से बनाने का सुझाव दिया. उनके मुताबिक, मेटल कार्ड की नकल करके फर्जी कार्ड तैयार करना मुश्किल होगा.
 

फिंगरप्रिंट या आंखों से हो मतदाताओं की पहचान

सपा प्रमुख ने वोटिंग के दौरान बायोमेट्रिक पहचान व्यवस्था अपनाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि मतदान के समय उंगलियों के निशान या आंखों के जरिए मतदाता की पहचान की जानी चाहिए. अखिलेश के मुताबिक, दो व्यक्तियों की बायोमेट्रिक पहचान एक जैसी नहीं होती. उन्होंने दावा किया कि आधार और बायोमेट्रिक पहचान जैसी व्यवस्था लागू होने से फर्जी मतदान रोका जा सकेगा और बीजेपी नकली वोटिंग नहीं करा पाएगी.

यह भी पढ़ें-