लेटेस्ट न्यूज़

एटा में दलित की बारात रोकी गई या बारातियों ने दूसरे समाज के फंक्शन में जाकर की बदतमीजी? खूब हुई मारपीट

Etah Dalit Wedding: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े' में तब्दील हो गया जब डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. मामला सकीट क्षेत्र के पीपल टोला का है जहां बारात और तिलक समारोह के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया.

ADVERTISEMENT

Etah News
Etah News
social share
Google CTA

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया जब डीजे की धुन पर थिरकते कदम एक दूसरे के रास्ते में आ गए. मामला पीपल टोला मोहल्ले का है जहां एक तरफ बारात चढ़ रही थी और दूसरी तरफ तिलक समारोह चल रहा था. बस फिर क्या था? डांस की स्टेप्स को लेकर ऐसी जुबानी जंग छिड़ी कि लाठी-डंडे निकल आए. हालात ऐसे बने कि दूल्हे राजा को फेरों से पहले पुलिस की सिक्योरिटी लेनी पड़ी.